{"_id":"6a0aabc937b94fbc3a0acac0","slug":"video-bull-attacks-amidst-victory-celebrations-in-jogindernagar-seven-injured-many-save-their-lives-by-fleeing-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रनगर में जीत के जश्न के बीच सांड का हमला, सात घायल, कई ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रनगर में जीत के जश्न के बीच सांड का हमला, सात घायल, कई ने भागकर बचाई जान
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार देर शाम जीत का जश्न उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब एक हिंसक सांड ने भीड़ पर हमला कर दिया। घटना पुलिस थाना के समीप स्थित राजकीय बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर के मुख्य गेट के पास हुई। सांड के हमले में सात लोग घायल हो गए, जबकि मौके पर मौजूद चुनाव ड्यूटी कर्मचारी और पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद प्रत्याशी और समर्थक जश्न मना रहे थे। इसी दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच अचानक एक सांड उग्र हो गया और लोगों पर हमला करते हुए मतगणना स्थल की ओर भागने लगा। इससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस कर्मियों और चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सांड के हमले में स्थानीय निवासी राज सहित सात लोगों को आंशिक चोटें आई हैं। घायलों में शहरी क्षेत्र के छह अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर भागकर खुद को बचाया। घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। लोगों ने प्रशासन से शहर में लावारिस पशुओं की बढ़ती समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।