{"_id":"69bbfc07c378df7d07023803","slug":"video-dharampur-syoh-madhi-road-turns-into-a-pond-commuters-difficulties-mount-amidst-rains-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर-स्योह मढ़ी मार्ग बना तालाब, बारिश में राहगीरों की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर-स्योह मढ़ी मार्ग बना तालाब, बारिश में राहगीरों की बढ़ीं मुश्किलें
धर्मपुर मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित धर्मपुर-स्योह मढ़ी मार्ग पर हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों व अन्य वाहन चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के एडवोकेट प्रताप सकलानी, सुरेंद्र ठाकुर, भीम सिंह, बबली देवी, कांता देवी और श्याम सिंह सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और लोकनिर्माण विभाग से जल्द से जल्द समाधान की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता ई. अशुंमन सोनी से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परेशानी न हो और लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल क्षेत्रवासी विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, जिससे मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।