Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Dr. Veena Rathore stated: A Chitta-Free campaign will be conducted across every village during the Panchayat elections.
{"_id":"69c11b6e5d3b197eb20e2fa4","slug":"video-dr-veena-rathore-stated-a-chitta-free-campaign-will-be-conducted-across-every-village-during-the-panchayat-elections-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: डॉ. वीना राठौर बोलीं- पंचायत चुनावों के दौरान गांव-गांव चलेगा चिट्टा मुक्त अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: डॉ. वीना राठौर बोलीं- पंचायत चुनावों के दौरान गांव-गांव चलेगा चिट्टा मुक्त अभियान
नशा मुक्ति अभियान समिति सज्याओ क्षेत्रीय कमेटी की बैठक डॉ. वीना राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें रणताज राणा, सतीश कुमार, रत्तन चंद, हेम राज गुलेरिया, मोहनलाल, मिलाप चंदेल, सोहन सिंह, भोलादत कश्यप और भूपेंद्र सिंह ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी पंचायत चुनावों से पहले अभियान समिति चिट्टा मुक्त गांव और पंचायत बनाने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान चलाएगी। इसमें मतदाताओं से ये अपील की जाएगी कि वे उन प्रतिनिधियों को पंचायत चुनावों में जिताएं जो अपनी ग्राम पंचायत को चिट्टा व अन्य नशों से मुक्त करने के लिए शपथग्रहण करें। यह अभियान 15 अप्रैल हिमाचल दिवस से शुरू किया जाएगा और मतदान तक जारी रहेगा। इसके अलावा जिन गांवों में वार्ड सम्मेलन नहीं हो पाए हैं, वहां 5 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा नशा मुक्ति बारे में महिलाओं और स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों की क्षमता विकास कार्यशालाएं अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में आयोजित की जाएंगी। डॉ. वीना राठौर ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में सामाजिक, धर्मिक व अन्य संस्थाओं को भी शामिल करने के लिए संपर्क किया जाएगा। इसमें निरंकारी मिशन, राधास्वामी सतसंग,श्रीश्री रविशंकर मिशन, ब्रह्माकुमारी मिशन से संपर्क करके इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।