{"_id":"6a2fd73d0683213b2001cf0d","slug":"video-driver-conductor-union-will-launch-an-indefinite-strike-starting-june-24-if-their-demands-are-not-addressed-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मांगों पर गौर नहीं करने पर चालक-परिचालक यूनियन 24 जून से शुरू करेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मांगों पर गौर नहीं करने पर चालक-परिचालक यूनियन 24 जून से शुरू करेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
चालक-परिचालक यूनियन राज्य इकाई की ओर से अपनी मांगों को लेकर सोमवार को अंतरराज्यीय बस अड्डा मंडी परिसर में गेट मीटिंग की गई। इस दौरान परिचालक यूनियन के प्रधान प्रीत महेंद्र सिंह और चालक यूनियन के प्रधान मान सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। चालक यूनियन के प्रधान ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो 24 जून से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर बसों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे। हालांकि राज्य यूनियन 9 जून से 21 जून तक प्रदेश भर में गेट मीटिंग कर स्थानीय यूनियनों से इस बारे चर्चा कर रही है। राज्य इकाई के मीडिया सचिव ललित राजपूत ने बताया कि राज्य चालक-परिचालक यूनियन पिछले कई दिनों से प्रदेश भर में अपनी जायज मांगों के लिए गेट मीटिंग कर रही हैं। दोनों यूनियनों को अभी तक किसी तीसरी यूनियन का समर्थन नहीं मिल पाया है। यूनियन की मुख्य मांगों में रात्रि ड्यूटी का ओवरटाइम भुगतान, एरियर जो 50 हजार की किस्त है जो कर्मचारी का देय है और मेडिकल बिलों का भुगतान पिछले 75 माह से परिवहन कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को बिना अविलंब भुगतान किया जा रहा है। यदि शीघ्र ही लंबित भुगतान नहीं किया गया तो यूनियन 24 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देगी। इस मौके पर परिचालक यूनियन कार्यकारिणी संगठन मंत्री प्रमोद ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील दीवांटा सहित अन्य चालक-परिचालक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।