{"_id":"6aa38fd3e2b62b643c05a254","slug":"video-dyod-hanogi-tunnels-opened-pandoh-takoli-four-lane-traffic-relief-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: डयोड और हणोगी सुरंगें खुलीं, मंडी-कुल्लू सफर में जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: डयोड और हणोगी सुरंगें खुलीं, मंडी-कुल्लू सफर में जाम से मिलेगी राहत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:51 AM IST
Link Copied
मंडी से कुल्लू-मनाली का सफर करने वाले लोगों और पर्यटकों को लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन के पंडोह-टकोली बाइपास सेक्शन पर डयोड और हणोगी में तैयार की गई दोनों सुरंगें शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दी गईं। सुरंगों के शुरू होने से इस मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
डयोड में 2.8 किलोमीटर और हणोगी में 650 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। दोनों सुरंगों के शुरू होने से जोगनी माता मंदिर, डयोड और हणोगी के आसपास लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। पर्यटन सीजन में इन स्थानों पर वाहनों की भारी आवाजाही के कारण कई बार एक से दो घंटे तक जाम लग जाता था। ऐसे में सुरंगों के खुलने से यातायात की रफ्तार बढ़ने और सफर सुगम होने की संभावना है।
सुरंगों के शुरू होने के बाद करीब छह किलोमीटर का प्रभावित सड़क हिस्सा घटकर लगभग 3.5 किलोमीटर रह जाएगा। इससे वाहन चालकों को बार-बार जाम में फंसने की समस्या से राहत मिल सकती है। खासकर पर्यटन सीजन में कुल्लू-मनाली जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने पर इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सुरंगों को यातायात के लिए खोले जाने की जानकारी साझा की।
पंडोह बाईपास के अंत से टकोली तक 18.908 किलोमीटर लंबे फोरलेन प्रोजेक्ट पर 4,465.94 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मोड के तहत बनाई जा रही है। फोरलेन और सुरंगों के पूरी तरह उपयोग में आने के बाद सामान्य यातायात की स्थिति में मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे रह सकता है।
इससे स्थानीय लोगों के साथ कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।