{"_id":"69b4064ec1596e20d80e2155","slug":"video-indra-singh-gandhi-says-efforts-for-the-development-of-balh-continue-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंद्र सिंह गांधी बोले- बल्ह के विकास के लिए प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्र सिंह गांधी बोले- बल्ह के विकास के लिए प्रयास जारी
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में बल्ह विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12 नई पंचायतों का गठन किया गया था। वर्तमान में प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने बताया कि बल्ह क्षेत्र में नई पंचायतों के गठन का मुद्दा वह लगातार मुख्यमंत्री के समक्ष उठाते रहे हैं। जब मुख्यमंत्री ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था, उस समय भी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उनसे इस विषय पर चर्चा की थी और इन क्षेत्र की नई पंचायते बनाने की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया था। बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों को नई पंचायत बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया था। इस संबंध में उन्होंने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह व संबंधित अधिकारियों से भी लगातार बातचीत की। हाल ही में बल्ह क्षेत्र में तीन नई पंचायतों, टिक्करकला, चतरोर और करनेहडा के गठन की घोषणा की है। कहा कि जिन पंचायतों का गठन अभी शेष है, उनके लिए भी वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।