{"_id":"69b3ad50735b500ecd0be03b","slug":"video-car-catches-fire-on-nh-19-near-mathura-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दौड़ती कार बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दौड़ती कार बनी आग का गोला
मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जयगुरु देव आश्रम के निकट एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह घटना शुक्रवार सुबह की है। कार जयगुरु देव आश्रम के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दम मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।