{"_id":"6a7983cc0223824bf50aa88e","slug":"video-ladbhadol-college-nss-plantation-drive-mandi-himachal-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने चलाया पौधारोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने चलाया पौधारोपण अभियान
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:24 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से ममाण-बनांदर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता शर्मा की देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. मुनीष ठाकुर ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में केवल पहला कदम है। पौधे लगाने के बाद उनकी उचित देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आने वाले वर्षों तक लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की, ताकि ये पौधे बड़े होकर वृक्ष बन सकें।
डॉ. ठाकुर ने चल्हाणु गांव के स्वर्गीय बरडू राम के पर्यावरण संरक्षण में योगदान को भी याद किया। उन्होंने बताया कि बरडू राम ने सड़क किनारे आम के 60 से अधिक पौधे लगाए थे। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
पौधारोपण अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे रोपे। अभियान में बनांदर पंचायत की प्रधान सुनीता कुमारी, उपप्रधान कमल कुमार और महिला मंडल प्रधान अनीता देवी भी शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।