Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Ladbharol: Public Works Department's negligence exposed in the very first rains; private bus gets stuck in debris.
{"_id":"69731774c5f0d2cedd0a281a","slug":"video-ladbharol-public-works-departments-negligence-exposed-in-the-very-first-rains-private-bus-gets-stuck-in-debris-2026-01-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल: पहली ही बारिश में खुली लोक निर्माण विभाग की पोल, मलबे में धंसी निजी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल: पहली ही बारिश में खुली लोक निर्माण विभाग की पोल, मलबे में धंसी निजी बस
तहसील क्षेत्र लड़भड़ोल में हुई सीजन की पहली ही बारिश ने लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। बैजनाथ-नेरी-कांडापत्तन मार्ग पर कोठी के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे एक निजी बस मलबे में जा धंसी। बस सड़क पर पलटते-पलटते बची, जिससे बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने यात्रियों में दहशत पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थिति का डर था, वहीं दोबारा सामने आ गई है। गौरतलब है कि कोठीपत्तन के पास पिछली बरसात में सड़क की हालत पूरी तरह बिगड़ गई थी और यह मार्ग तीन महीने तक बंद रहा था। शुक्रवार को बैजनाथ से लांगणा की ओर आ रही निजी जैसे ही कोठी के पास पहुंची, वह दलदल में बुरी तरह फंस गई। बस के बीच सड़क में फंस जाने से इस मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। हजारों लोगों का संपर्क मुख्य सड़क से टूट गया है। अब अन्य गाड़ियों को वाया खडिहार-रक्तल होकर डायवर्ट किया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मंजू, सुशील, अजय और दीपक ने विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र का एकमात्र संपर्क मार्ग है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि विभाग के पास बजट का अभाव है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। साथ ही संबंधित जेई को मौके की जानकारी दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।