Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Anil Sharma, BJP MLA from Mandi Sadar and former minister, stated—the goal is to achieve a better performance in the Municipal Corporation elections compared to the last time
{"_id":"69f30040bc1b39f7e205f593","slug":"video-mandi-anil-sharma-bjp-mla-from-mandi-sadar-and-former-minister-stated-the-goal-is-to-achieve-a-better-performance-in-the-municipal-corporation-elections-compared-to-the-last-time-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंडी सदर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा बोले- नगर निगम चुनाव में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंडी सदर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा बोले- नगर निगम चुनाव में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:39 PM IST
Link Copied
मंडी सदर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने नगर निगम चुनाव के लिए टिकट आवंटन को गहन मंथन के बाद लिया गया संतुलित निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम के अधिकांश वार्ड शहर क्षेत्र में आते हैं। हाईकमान सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर योग्य उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि मंडी को नगर निगम का दर्जा उस समय मिला था जब प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार थी। इसके बाद बीते कार्यकाल में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए गए और आगे भी शहर के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा अनिल शर्मा ने कहा कि नगर निगम और विधायक के बीच बेहतर तालमेल से ही विकास संभव है। पार्षदों और विधायक के संयुक्त प्रयास से प्राथमिकताएं तय होती हैं और योजनाएं प्रभावी तरीके से लागू होती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में टीम वर्क के आधार पर काम किया गया और आगे भी इसी तरह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके चलते विकास कार्यों में बाधाएं आईं, लेकिन इसके बावजूद टीम ने बेहतर प्रयास किए।
विधायक ने सभी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए सभी मिलकर मेहनत करेंगे। साथ ही उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि विकास योजनाओं को सफल बनाने के लिए सहयोग दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।