{"_id":"69f3046dfd0678eb090deb8f","slug":"video-mandi-inder-singh-gandhi-says-public-dissatisfied-with-congress-policies-bjp-will-receive-support-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: इंद्र सिंह गांधी बोले- कांग्रेस की नीतियों से जनता असंतुष्ट, भाजपा को मिलेगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: इंद्र सिंह गांधी बोले- कांग्रेस की नीतियों से जनता असंतुष्ट, भाजपा को मिलेगा समर्थन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:57 PM IST
Link Copied
नगर निगम मंडी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने पार्टी की जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए टिकट योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। टिकट वितरण की प्रक्रिया संगठन की भावना और सहमति के आधार पर पूरी की गई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा और उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएं। विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीतियों में स्पष्टता नहीं है और जनता उससे असंतुष्ट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दें और नगर निगम में भाजपा को मजबूत करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।