फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Job Interview October 15 Tapan Industries 11 Vacancies Salary 12750

मंडी में 11 पदों पर भर्ती के लिए कल साक्षात्कार, 12,750 रुपये प्रतिमाह मिलेगा वेतन

Wed, 14 Oct 2026 02:23 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:23 PM IST
Mandi Job Interview October 15 Tapan Industries 11 Vacancies Salary 12750
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर है। गुटकर स्थित तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में चार श्रेणियों के 11 पद भरने के लिए 15 अक्तूबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत टीम लीडर के दो, सेल्स एग्जीक्यूटिव के पांच, सर्विस एडवाइजर के दो और टेक्नीशियन के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु के युवक और युवतियां पात्र होंगे। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी में शुरू होंगे। टीम लीडर के पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक होने के साथ सेल्स क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है। सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद के लिए 12वीं पास या स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन के पदों के लिए मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उत्तीर्ण होना और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना जरूरी है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले चयनित अभ्यर्थियों को औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना, 2018 के तहत अधिकतम 24 माह तक 1,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता भी मिल सकता है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है या जिनका पंजीकरण निष्क्रिय हो गया है, वे ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से नया पंजीकरण करवा सकते हैं या पुराने पंजीकरण का नवीनीकरण कर सकते हैं। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने से पहले अपनी आयु, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित कार्य अनुभव के अनुसार पद की पात्रता जांच लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में एटीएम के बाहर मारपीट, केस दर्ज

14 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा; भस्म आरती में गूंजे जयकारे

14 Oct 2026

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026
विज्ञापन

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026

VIDEO: युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

13 Oct 2026

VIDEO: दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, बैटरी-इन्वर्टर और गैस सिलिंडर ले गए चोर

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed