{"_id":"6a534939c75ed82024004cae","slug":"video-mandi-kullu-nh-3-nine-mile-safety-wall-project-39-crore-retaining-wall-to-prevent-landslides-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi-Kullu Highway: नौ मील में बनेगी 39 करोड़ की थ्री लेयर सुरक्षा दीवार, भूस्खलन से मिलेगी राहत; 125 करोड़ के वायर डक्ट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi-Kullu Highway: नौ मील में बनेगी 39 करोड़ की थ्री लेयर सुरक्षा दीवार, भूस्खलन से मिलेगी राहत; 125 करोड़ के वायर डक्ट की तैयारी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:28 PM IST
Link Copied
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के संवेदनशील नौ मील क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सुरक्षा कार्य योजना तैयार की गई है। इस क्षेत्र में 39 करोड़ रुपये की लागत से 160 मीटर लंबी थ्री लेयर रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) बनाई जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो सकेगी।
नौ मील क्षेत्र हर साल मानसून के दौरान सबसे अधिक प्रभावित रहने वाले हिस्सों में शामिल है। बारिश के समय पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण कई बार एनएच-3 घंटों तक बंद हो जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी के साथ-साथ लंबे जाम का सामना करना पड़ता है।
एनएचएआई की योजना के अनुसार थ्री लेयर सुरक्षा दीवार पहाड़ी की कमजोर सतह को मजबूती देगी और मलबे व पत्थरों को सड़क तक पहुंचने से रोकने में मदद करेगी। निर्माण कार्य से पहले तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
इसके अलावा नौ मील क्षेत्र में दीर्घकालिक समाधान के तौर पर करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से वायर डक्ट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वायर डक्ट एक तरह की गैलरी या फ्लाईओवरनुमा संरचना होगी, जिसके बनने के बाद पहाड़ी से गिरने वाला मलबा सीधे सड़क पर नहीं पहुंचेगा और वाहन सुरक्षित तरीके से गुजर सकेंगे।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीआईयू मंडी वरूण चारी ने बताया कि नौ मील में भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मजबूत सुरक्षा कार्य योजना पर काम किया जा रहा है।
सुरक्षा दीवार और प्रस्तावित वायर डक्ट के निर्माण से मंडी-कुल्लू हाईवे पर मानसून के दौरान यातायात व्यवस्था में सुधार आने और बार-बार बंद होने की समस्या कम होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।