{"_id":"68b42299129afe605e0e38f6","slug":"video-mandi-mata-tripuri-bhairava-fair-will-start-from-september-7-plot-allotment-from-tomorrow-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: 7 सितंबर से शुरू होगा माता त्रिपुरी भैरवा मेला, प्लाट आवंटन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 7 सितंबर से शुरू होगा माता त्रिपुरी भैरवा मेला, प्लाट आवंटन कल से
पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में हर वर्ष मनाया जाने वाला वार्षिक माता त्रिपुरी भैरवा का मेला इस वर्ष भी 7 से 14 सितंबर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्थानीय पंचायत की मेला कमेटी ने तैयारियों को शुरू कर दिया है। मेले का आयोजन बीबीएमबी के मैदान में किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्योग की प्रधान वीना महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इस दिन स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 9 और 10 सितंबर को महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों का आयोजन किया जाएगा। 11 और 12 को कबड्डी और अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। 12 और 13 सितंबर को दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। 13 सितंबर को कुश्ती होगी जबकि 14 को मेले का समापन होगा। वीना महंत ने लोगों से इस मेले में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। ग्राम पंचायत स्योग के उप प्रधान फते राम ने बताया कि कल यानी सोमवार 1 सितंबर से प्लाट आबंटन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जो भी इच्छुक व्यापारी मेले में कारोबार करना चाहते हैं वे यहां प्लाट बुक करवा सकते हैं। उन्हांेने लोगों से मेला कमेटी को स्वेच्छा से अपना सहयोग देने की अपील भी की है। फते राम ने कहा कि यह मेला स्थानीय लोगों का मेला है और इसे हर वर्ष जनसहयोग से ही आयोजित किया जाता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वे मौसम के भय से पीछे न हटें। पंडोह तक सड़क आौर मौसम की सारी परिस्थितियां अनुकूल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।