{"_id":"68b4431142a49a4af4088303","slug":"video-mandi-pandoh-saroa-road-collapsed-again-department-engaged-in-restoration-work-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: और धंसी पंडोह-सरोआ सड़क, विभाग बहाली के कार्य में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: और धंसी पंडोह-सरोआ सड़क, विभाग बहाली के कार्य में जुटा
पंडोह-कांढा सड़क का तांदी जीरो प्वाइंट के पास धंसने का सिलसिला लगातार जारी है। आलम यह हो गया है कि यहां सड़क के बार-बार धंसने से इसे यातायात के लिए बहाल रख पाना चुनौती बनता जा रहा है। शनिवार को यहां 5 से 6 फीट पत्थर और मिट्टी डालकर धंसी हुई सड़क को दुरूस्त किया गया था लेकिन रविवार को फिर से हुई बारिश के कारण यहां सड़क और धंस गई। सड़क इतनी ज्यादा धंस गई है कि उसे पुराने स्तर पर बहाल करने के लिए मिट्टी और पत्थर भरे जा रहे हैं। इस खस्ताहाल सड़क ने न केवल स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया है, बल्कि क्षेत्र के आपातकालीन सेवाओं, स्कूली बच्चों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी गहरा असर डाला है। बारिश के चलते सड़क पर हर दिन दलदल जैसी स्थिति बन रही है, जहां दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक फंस जाते हैं। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी रोजाना मुरम्मत के प्रयास कर रहे है, लेकिन बारिश की लगातार मार के चलते कोई स्थायी सुधार नजर नहीं आ रहा। बता दें कि यह सड़क कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है, जिसमें सरोआ, बाड़ा, कांडा, अनाह, तांदी आदि शामिल हैं। स्थानीय लोगों और टैक्सी यूनियन ने जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क का स्थायी समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
वहीं, जब इस बारे लोक निर्माण विभाग बगस्याड के सहायक अभियंता योगेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते इस जगह पहाड़ी खिसकने के कारण सड़क में धंसाव हो रहा है। पहले भी मुरम्मत की गई लेकिन रविवार को सड़क फिर से धंस गई। विभाग की मशीनरी और कर्मचारी मौके पर तैनात हैं और सड़क बहाली के कार्य को लगातार जारी रखने का कार्य किया जा रहा है। मौसम साफ होने पर यहां सुरक्षा दीवार लगाकर स्थाई समाधान निकाला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।