{"_id":"689ebce8f4d9f21f5a09c375","slug":"video-mandi-there-will-be-no-water-supply-in-mandi-city-today-main-pipeline-broken-near-mathyani-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: आज मंडी शहर में नहीं आएगा पानी, मठयाणी के पास टूटी मेन पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: आज मंडी शहर में नहीं आएगा पानी, मठयाणी के पास टूटी मेन पाइप लाइन
मंडी शहर में आज यानी शुक्रवार को पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। उहल नदी से मंडी शहर के लिए आई पानी की सप्लाई की मेन पाइप लाइन मठयाणी के पास बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण शहर के लिए आज पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी। राहत की बात यही है कि जोनल अस्पताल मंडी के लिए पानी की सप्लाई जारी रहेगी ताकि मरीजों को परेशानी न हो। विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले कल हुई भारी बारिश से मठयाणी और कुछ अन्य स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ है जिससे विभाग की पानी की स्कीमें भी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। मैगल से आने वाली सप्लाई की लाइन भी बिजनी टनल के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि विभाग के कर्मचारी पिछले कल से ही बहाली के कार्य में जुट गए हैं लेकिन कार्य बहुत अधिक है और इसे पूरी तरह से ठीक करने में अभी समय लग सकता है। वहीं, विभाग की तरफ से यह प्रयास भी है कि लोकल सोर्स से पानी की सप्लाई बहाल की जाए लेकिन बारिश के कारण इन पर भी विपरित प्रभाव पड़ा है। ब्यास नदी में भी सिल्ट की मात्रा अधिक आने के कारण पड्डल पंप हाउस से भी पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को आज पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। विभाग की तरफ से बताया गया है कि यदि मौसम ठीक रहा और कोई बाधा नहीं आई तो मरम्मत कार्य को आज देर शाम तक पूरा किया जा सकेगा अन्यथा इसे ठीक करने में कल यानी शनिवार तक का समय लगने वाला है। विभाग ने लोगों से अपने पास मौजूद पानी का आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करने का आहवान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।