{"_id":"69b4104403f8a0c298000dea","slug":"video-mgnrega-workers-gherao-block-development-office-in-balichowki-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बालीचौकी में मनरेगा श्रमिकों ने किया विकास खंड कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बालीचौकी में मनरेगा श्रमिकों ने किया विकास खंड कार्यालय का घेराव
मनरेगा श्रमिक संगठन और हिमाचल किसान सभा ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय बालीचौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि काम के लिए आवेदन देने के बावजूद उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर काम उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे उनमें भारी रोष है। हिमाचल किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों ने बीते 10 फरवरी को ग्राम पंचायत थाटा में काम के लिए आवेदन किया था। मनरेगा कानून के अनुसार आवेदन के 15 दिन के भीतर काम उपलब्ध कराना अनिवार्य है अन्यथा श्रमिकों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए। 33 दिन बीत जाने के बाद भी न तो श्रमिकों को काम मिला और न ही किसी प्रकार का भत्ता प्रदान किया गया। इसी के विरोध में आक्रोशित श्रमिकों और किसानों ने दोपहर करीब 2:30 बजे विकासखंड अधिकारी कार्यालय बालीचौकी का घेराव किया।
महेंद्र राणा ने बताया कि जब वे कार्यालय पहुंचे तो लगभग 3:00 बजे तक वहां केवल अकाउंटेंट ही मौजूद था और कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं था। इससे नाराज लोगों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर शीघ्र काम उपलब्ध कराने की मांग उठाई। मौके पर मौजूद अकाउंटेंट ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत की जाएगी और जल्द ही श्रमिकों को काम देने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र काम उपलब्ध नहीं कराया गया तो आने वाले समय में विकासखंड अधिकारी कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।