{"_id":"69b3e85da1ed9838ab0426d9","slug":"video-mandi-sloganeering-against-the-government-in-balichowki-over-smart-meter-and-mgnrega-issues-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बालीचौकी में स्मार्ट मीटर और मनरेगा मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बालीचौकी में स्मार्ट मीटर और मनरेगा मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:05 PM IST
Link Copied
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का राज्यव्यापी जत्था शुक्रवार को बालीचौकी पहुंचा, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। जत्थे के बाली चौकी बाजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर योजना और मनरेगा को समाप्त करने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद टैक्सी स्टैंड में आयोजित जनसभा को माकपा के राज्य सचिव संजय चौहान, केंद्रीय सचिवालय सदस्य डॉ. विक्रम सिंह, राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा और नारायण चौहान ने संबोधित किया। जनसभा से पहले कार्यकर्ताओं ने एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां लगातार मजदूरों और किसानों के खिलाफ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना, मनरेगा को बदलकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, बिजली अधिनियम 2025 और बीज अधिनियम 2025 जैसी नीतियां आम जनता के हितों के विपरीत हैं। नेताओं ने कहा कि बाली चौकी क्षेत्र अभी हाल ही में आई आपदा से पूरी तरह उबर नहीं पाया है और यहां के प्रभावित लोगों को राहत व पुनर्वास की जरूरत है। इसके बावजूद सरकार मदद करने के बजाय ऐसी नीतियां लागू कर रही है जो आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना के माध्यम से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाला जाएगा और इससे बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा होगा। माकपा नेताओं ने इन नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कहा कि 24 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित रैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ता भाग लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।