{"_id":"678cbc4bd2a8cd7dde07dff1","slug":"video-pallavi-of-assam-won-the-title-of-miss-mandi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : असम की पल्लवी के सिर सजा मिस मंडी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंदर नगर में बीते चार दिनों तक चल रही मिस मंडी सुंदरियों की प्रतियोगिता का समापन शनिवार देर रात करीब एक बजे समापन हुआ। असम की मॉडल मिस मंडी के ताज से नवाजी गई। वह जिला कुल्लू में मॉडलिंग की बारिकियों सीखं रहीं हैं। हिमाचल के मंडी का ताज हासिल करने के लिए जोगिंदर नगर में प्रदेश भर की सुंदरियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। रविवार सुबह सुंदरियों की इस प्रतियोगिता की आयोजक ममता भाटिया, कोरियोग्राफर निखिल, जोगेंदर नगर की माडल प्रिया ने निर्णायक मंडल में शामिल अनवी, कनिका बताया कि हिमाचल के विभिन्न जिलों की माडलस के अलावा असम राज्य की पल्लवी ने अपनी दिलकश अंदाज से मिस मंडी का ताज हासिल किया है। कहा कि पहली बार जोगिंदर नगर में आयोजित हुई इस प्रतिस्पर्धा के आखिरी ग्रैंड फिनाले में मिस मंडी फर्स्ट रनर-अप मंडी की बंशिका, दूसरे-तीसरे रनर-अप का खिताब हासिल करने में मानसी ओर जहान्वी शामिल रही। मंडी जिले से ही सबंध रखने वाली माडलस जहानवी, रूपांशी, प्रेरणा को मोस्ट टैलेंटेड गर्ल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वंशिका और मानसी मोस्ट कोनंफिडेंट गर्ल जबकि राधिका रुपांशी को मोस्ट एक्टिव गर्ल के पुरस्कार से नवाजी गई। संजना पल्लवी, रूपाशीं को बेस्ट पारंपरिक परिधान का खिताब मिला। बेस्ट पर्सनेल्टी के लिए राधिका, बेस्ट स्माइल राधिका अंजना, ब्यूटीफुल लुक के लिए रिया विजेता बनी। गलैमर के रैंप में कैटवाक करते हुए उपरोक्त सभी हिमाचल के मॉडलस ने जलवे भी बिखेरे। वैर्स्टन और पारंपरिक परिधानों में सजधज कर अपनी आकर्षक अदाओं से दर्शकों का भरपूर मंनोरंजन कर खूब तालियां भी बटोरीं। उन्होंने मिस ताज से सम्मानित पल्लवी की इस उपलब्धि पर बधाई दी ओर सफल आयोजन के लिए सहयोग करने वाले जिला परिषद चंद्रमोहन, प्रोमिला, शशि किरण शर्मा, अश्वनी सोनी ,विजय वर्धन,अजय ठाकुर, विजय जंवाल, मेघना ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज,विजय भाटिया,विनोद धरवाल, अभिमन्यु शर्मा समेत, स्थानीय पुलिस, प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।