{"_id":"6ae4831d5a3bc3b4550f998f","slug":"video-rohit-thakur-stated-that-1200-vocational-teacher-posts-have-been-sanctioned-over-the-last-four-years-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहित ठाकुर बोले- चार साल में 1200 वोकेशनल शिक्षकों के पद स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित ठाकुर बोले- चार साल में 1200 वोकेशनल शिक्षकों के पद स्वीकृत
मंडी। प्रदेश के विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय रोजगार के लिए तैयार करने पर सरकार का जोर है। इसी दिशा में पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने स्कूलों में करीब 1200 वोकेशनल शिक्षकों के पदों को स्वीकृति दी है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बड़सू स्थित विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 21वें स्थापना दिवस समारोह में कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के साथ हाई स्कूलों में भी व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। वर्ष 2022 से पहले प्रदेश में करीब 1000 वोकेशनल शिक्षक थे। अब सरकार ने लगभग 1200 नए पदों को मंजूरी देकर कौशल विकास को बढ़ावा दिया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बनाना है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी शिक्षण संस्थान की पहचान उसकी इमारतों से नहीं, बल्कि वहां से निकलने वाले विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार, चरित्र और उपलब्धियों से होती है। इस अवसर पर प्रस्तावित स्कूल भवन की आधारशिला रखी गई और परिसर में पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में रंग जमाया। संस्थान के चेयरमैन गौरव मारवाह, चेयरपर्सन कविता मारवाह और प्रधानाचार्य डॉ. दीप्ति ने शिक्षा मंत्री का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।