{"_id":"686791301aaa982a64061443","slug":"video-thunag-essential-items-are-being-carried-on-the-back-crossing-the-overflowing-rivers-and-streams-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"थुनाग: उफनते नदी-नालों को पार कर पीठ परपहुंचाई जा रहीं आवश्यक वस्तुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुनाग: उफनते नदी-नालों को पार कर पीठ परपहुंचाई जा रहीं आवश्यक वस्तुएं
थुनाग उपमंडल के प्रभावित क्षेत्रों तक राशन सहित आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बगस्याड के समीप कांढी से सुराह के लिए राशन सामग्री का वितरण किया गया है। इसके लिए मजदूरों व स्थानीय पंचायतों की मदद भी ली जा रही है। पहले चरण में 40 राशन किट व पांच तिरपाल भेजे गए हैं। शेष 30 राशि किट दूसरे चरण में भेजी जा रही हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं बहाल करने के लिए प्रयास और तेज किए हैं। राहत एवं बचाव दल दिन-रात लोगों तक पहुंचने तथा आवश्यक वस्तुएं व सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बगस्याड क्षेत्र के लिए 500 राशन किट भेजी गई हैं। इनमें से 150 किट बगस्याड स्थित राहत शिविर के लिए भेजी गई हैं। मजदूरों की मदद से 40 किट सुराह क्षेत्र के लिए भेजी गई है। इसके अतिरिक्त थुनाग क्षेत्र में लोगों के घरों तक गृह रक्षक जवानों की मदद से पैदल ही 10 किट राशन बाढ़ प्रभावितों तक वितरित की गई हैं। उन्होंने बताया कि थुनाग क्षेत्र के रैण गलू, पखरैर पंचायत व अन्य प्रभावित क्षेत्रों में 157 राशन किट वितरित की गई हैं। इसके अतिरिक्त बगस्याड क्षेत्र में 15 रसोई गैस सिलिंडर भेजे गए हैं। साथ ही 50 लीटर डीजल की भी आपूर्ति इस क्षेत्र में की गई है। प्रत्येक राशन किट में पांच-पांच किलो आटा व चावल, खाद्य तेल, नमक, चीनी, दो किलो दालें, हल्दी, मसाले, चाय शामिल हैं। इन सभी प्रभावित क्षेत्रों तक सड़क व पैदल सम्पर्क टूटने के बावजूद सभी राहत व बचाव कर्मी पैदल ही उफनते नदी-नालों को पार कर जरूरतमंद लोगों तक राशन सामग्री पहुंचाने के कार्य में जुटे हुए हैं। उपायुक्त ने इसके लिए सभी स्वयंसेवियों, स्थानीय लोगों व विभागीय कर्मचारियों सहित संबंधित एजेंसियों का आभार व्यक्त किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।