{"_id":"6a0f0c399355d15974044612","slug":"video-women-in-jogindernagar-danced-in-yellow-attire-during-the-krishna-janmotsav-celebrations-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रनगर में कृष्ण जन्मोत्सव पर पीले वस्त्र पहन झूमीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रनगर में कृष्ण जन्मोत्सव पर पीले वस्त्र पहन झूमीं महिलाएं
सनातन धर्म सभा मंदिर जोगिंद्रनगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को प्रभु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा स्थल हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जय के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर उत्सव में भाग लिया और माखन-मिश्री वितरित कर खुशियां मनाईं। छोटे बच्चों को खिलौने, टॉफियां और चॉकलेट भी बांटी गईं। बाल स्वरूप श्रीकृष्ण के स्वागत के दौरान वासुदेव के आगमन की झांकी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीकृष्ण पर पुष्प वर्षा कर उत्सव मनाया। इससे पहले कथा में श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया गया। गायक कलाकार डिंपल शर्मा ने श्रीकृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी। कथावाचक आचार्य अतुल कृष्ण दास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन जीने की आध्यात्मिक कला है। इसके श्रवण और स्मरण से व्यक्ति नैतिक मूल्यों और जीवन के सिद्धांतों को समझ पाता है। सनातन धर्म सभा मंदिर के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि शहर के कारोबारी विनोद बाबा की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अन्नपूर्णा मंदिर के संचालक स्वामी राममोहन दास, रामयणी मंदिर समिति के सदस्य ओम मरवाह, विजय बाबा, कारोबारी विपन सूद और पवन मरवाह सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।