{"_id":"6a0eb6d443c2847de00116d4","slug":"video-congress-leaders-and-workers-paid-tribute-to-former-prime-minister-rajiv-gandhi-in-chamba-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चंबा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चंबा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
जिला मुख्यालय चंबा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और नई तकनीक की दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने, पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने और सूचना तकनीक के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाने का कार्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी के आदर्श और विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाने के लिए कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, सदर विधायक नीरज नैयर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।