{"_id":"668d24e44f0bf6d4580912c2","slug":"video-last-rites-of-martyr-soldier-performed-with-state-honours-in-kinnaur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्लेशियर की चपेट में आए जवान की नौ माह बाद बरामद हुई पार्थिव देह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्लेशियर की चपेट में आए जवान की नौ माह बाद बरामद हुई पार्थिव देह
बीते वर्ष अक्तूबर में कारगिल में ग्लेशियर की चपेट में आए भारतीय सेना के जवान की नौ माह बाद पार्थिव देह बरामद हुई है। किन्नौर जिले की तरांडा पंचायत के शहीद रोहित नेगी(32) की पार्थिव देह 5 जुलाई को बरामद हुई। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। बीते वर्ष अक्तूबर में सीमा पर जवानों को ट्रेनिंग देने के दौरान हवलदार ट्रेनर रोहित नेगी सहित चार जवान कारगिल में ग्लेशियर की चपेट में आ गए थे। इसके बाद लापता जवानों की तलाश की गई, लेकिन
सर्दियों का मौसम शुरू होने के बाद कुछ समय तक सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
बीते 28 जून को फिर से ग्लेशियर में दबे लापता जवानों की तलाश में सर्च
ऑपरेशन चलाया गया। आठ दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद ग्लेशियर से तीन
जवानों के शव बरामद हुए जिनमें डोगरा स्कॉट के ट्रेनर हवलदार रोहित नेगी
का शव भी शामिल था। रोहित के परिजन बीते नौ माह से अपने बेटे की सलामती
की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन 5 जुलाई को उन्हें रोहित के मृत अवस्था
में मिलने की सूचना मिली। कारगिल से वायुमार्ग के जरिये जवान के शव को
चंडीगढ़ तक पहुंचाया गया और यहां से आगे वाहन से शव को किन्नौर पहुंचाया
गया। रोहित के छह सदसीय परिवार में पिता अमर सिंह नेगी, माता कृष्णा
देवी, पत्नी भारत लक्ष्मी नेगी, बेटा प्रणव, बेटी समायरा, छोटा भाई राहुल शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।