Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Complaint made to the Deputy Commissioner about obstruction in the construction of road in Bangarh
{"_id":"668c08ebcc6dbaa23e05a9c3","slug":"video-complaint-made-to-the-deputy-commissioner-about-obstruction-in-the-construction-of-road-in-bangarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बनगढ़ में रास्ते के निर्माण में बाधा डालने की उपायुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बनगढ़ में रास्ते के निर्माण में बाधा डालने की उपायुक्त से की शिकायत
ऊना जिले के गांव बनगढ़वासी पांच लोगों के खिलाफ प्रधान सहित पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में स्थानीय पांच लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग लोनिवि के माध्यम से बनाए जा रहे रास्ते का काम में बाधा डाल रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। बनगढ़ के पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि गांव के पांच लोग निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। जब भी विभाग के ठेकेदार की ओर से कार्य को शुरू किया जाता है, तो उक्त लोग महिलाओं सहित कार्य में रूकावट डाल देते हैं। उन्होंने उपायुक्त जतिन लाल से इन पांचों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जबकि ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए पुलिस सहायता देने की मांग भी की गई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधान सुनील कुमार, मनीश राणा सहित ग्रामीण शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।