{"_id":"668c06da4b24872adc034e0c","slug":"video-53-cases-of-dengue-were-reported-in-sirmour-in-the-month-of-july","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरमौर में जुलाई माह में डेंगू के 53 मामले आए सामने, उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरमौर में जुलाई माह में डेंगू के 53 मामले आए सामने, उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
नाहन क्षेत्र में बढ़ते डेंगू के मामलों पर नियंत्रण पाने और आमजन को डेंगू से रोकथाम को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त सुमित खिमटा ने नाहन नगर परिषद को शहर में डेंगू मच्छरों पर नियंत्रण के लिए नियमित फोगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पावंटा तथा अन्य शहरी क्षेत्रों में भी फोगिंग करने के लिए नगर निकाय संस्थाओं को निर्देश दिए। खिमटा ने बताया कि डेंगू आम तौर पर जुलाई से नवम्बर के बीच तेजी से फैलता है। उन्होंने बताया कि इस साल जुलाई माह में डेंगू के कुल 53 मामले सामने आए हैं जबकि वर्ष 2022 में जिला में 852 मामले और वर्ष 2023 में 1044 डेंगू के मामला पाए गए थे। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए जिला के सभी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पंचायत राज संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों और नव युवक मंडलों से भी डेंगू की रोकथाम के लिए कार्य करने का आवान किया है। उपायुक्त ने नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला जहां पर सर्वाधिक डेंगू के मामले संज्ञान में आए हैं, में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए। उन्होंने अमरपुर मोहल्ला में तुरंत फोगिंग आरम्भ करने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बैठक का संचालन करते हुए डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों और विभागीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा विभाग, बाल विकास तथा अन्य सभी सम्बन्धित विभागों से डेंगू की रोकथाम के लिए अपना सहयोग देने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद सांगल ने पीपीटी के माध्यम से डेंगू की रोकथाम और जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, मेडिकल सुप्रीडेंट मेडिकल कॉलेज नाहन अमिताभ जैन, डाईट, शिक्षा, स्वास्थ्य और जलशक्ति विभाग के अलावा रोटरी क्लब के सदस्य मनीष जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उपायुक्त सुमित खिमटा ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सभी नागरिकों से आहवान किया कि सप्ताह में एक बार विशेषकर रविवार को 'ड्राई डे' के रूप में आयोजित करें। इस दिन घर आंगन में खाली बर्तनों, फलावर पॉट, टायर व अन्य जल संग्रहित होने वाले खूले स्थलों को सूखा रखें तथा उसकी साफ सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि हम सप्ताह में एक बार सभी खुले बर्तनों व अन्य स्थलों को साफ करें तो डेंगू का मच्छर जो कि सात-आठ दिन का समय पानी में पनपने में लगाता है, इसके सर्कल को तोड़ा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।