{"_id":"668c244499c7bae20c0300e7","slug":"video-dc-anupam-kashyap-arrived-to-inspect-the-landslide-incident-at-around-10-pm","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रात करीब 10 बजे भूस्खलन की घटना का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधीश अनुपम कश्यप, सर्कुलर रोड के पास हुआ है लैंडस्लाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रात करीब 10 बजे भूस्खलन की घटना का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधीश अनुपम कश्यप, सर्कुलर रोड के पास हुआ है लैंडस्लाइड
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:09 PM IST
दीन दयाल उपाध्याय (रिपन) अस्पताल के नजदीक सर्कुलर रोड के साथ निर्माणधीन पार्किंग के पास बारिश के कारण हुए भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिलाधीश रात को 9.45 मिनट पर आला अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जिलाधीश अनुपम कश्यप ने कहा कि इस भूस्खलन से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाई करते हुए बाधित हुए यातायात को एक तरफ यातायात के तौर पर सुचारू रूप से चलाया है और धंस रहे हिस्से को पूरी तरह तिरपाल से ढंक दिया है, ताकि बारिश का प्रभाव ना पड़ सके। घटना स्थल पर एक बिजली का खंभा है जिस पर से एहतियात के तौर पर बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान को रोका जा सके। अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एसई लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए गए हैं कि सुबह तड़के से घटना स्थल पर राहत कार्य शुरू करें, ताकि शहर की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था यहां पर सुचारू रहेगी। उन्होंने कहा घटनास्थल पर पानी की आपूर्ति की पाइप भी है जिसकी सुरक्षा के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिलाधीश ने लोगों से अपील की है कि मानसून के समय लोग सजग रहें और हर घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को मुहैया करवाए। इस दौरान अतिरिक्त ज़िला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त ज़िला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, गुरुद्वारा से और स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।