{"_id":"68aaf179c4a8f4666406c43d","slug":"video-rampur-bushahr-children-showed-their-strength-in-the-cluster-level-sports-competition-of-dav-rampur-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: डीएवी रामपुर की कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: डीएवी रामपुर की कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमदम
डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर बुशहर में रविवार को क्लस्टर स्तर की वॉलीबाल और योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में रामपुर शहर के कारोबारी सौरव आनंद मौजूद रहे। इसके अलावा मुक्ता चौहान सह सहायक समीक्षक और डीएवी समूह अध्यक्षा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डीएवी रामपुर के प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने मुख्यातिथि , विशिष्ट अतिथि एवं मंच पर विराजमान सभी गणमान्य का स्वागत और अभिनंदन किया । प्रतियोगिता के कर्मठ निर्णायक गण और ऊर्जावान रैफ्रियों का अभिनंदन बहुत स्वागत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करके मुख्यातिथि को सलामी दी। डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर की छात्रा रिचा कौन ने सभी को खेल नियम संबंधित शपथ दिलवाई। प्रतियोगिता में मुख्यातितिथि ने अपने शुभ आशीर्वाद के साथ खेल की उद्घोषणा की। इस प्रतियोगिता में डीएवी के विभिन्न विद्यालय की विभिन्न वर्गों के छात्र एवं छात्राओं वर्ग -19,वर्ग -17,वर्ग -14) ने भाग लिया ।सभी ने बहुत हर्षोल्लास के साथ और खेल की गरिमा को बनाए रखा । सभी छात्र एवं छात्राओं ने खेल को खेल की भावना से खेला। इस प्रतियोगिता में डीएवी रिकांगपिओ, डीएवी रामपुर, डीएवी सरस्वती नगर , डीएवी कोटखाई , और डीएवी चौपाल की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच छात्रा वर्ग -19 डीएवी दत्तनगर और डीएवी सरस्वती नगर के बीच में हुआ। जिसमें डीएवी दत्तनगर अगले राउंड के लिए पहुंचा। छात्र वर्ग-14 में पहला मैच डीएवी चौपाल और डीएवी कोटखाई के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी चौपाल की टीम अगले राउंड के लिए निकली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।