{"_id":"68d7a25fcec74528c709e5d4","slug":"video-rampur-bushahr-thousands-of-villagers-from-two-panchayats-have-been-deprived-of-road-facilities-for-three-months-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: तीन माह से सड़क सुविधा से वंचित दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: तीन माह से सड़क सुविधा से वंचित दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण
रामपुर बुशहर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली सड़क सेरीपुल में तीन माह बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों को खाद्य सामग्री, सिलिंडर और अन्य जरूरत का सामान गांव पहुंचना मुश्किल हो गया है। दुर्गम पंचायत मुनिश और काशापाट के लिए चल रहे सडक़ बहाली के कार्य को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क बहाल नहीं होती तो वे लोनिवि कार्यालय के बाहर मोर्चा खोलकर बैठ जाएंगे।
उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र की चार पंचायतों को जोड़ने वाली तकलेच-देवठी सड़क सेरीपुल में तीन माह से यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी है। ऐसे में दुर्गम पंचायत मुनिश और काशापाट के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सड़क बहाली की मांग को लेकर शनिवार को मुनिश पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला। जन प्रतिनिधियों ने अधिशासी अभियंता को सड़क बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और एक सप्ताह के भीतर सड़क को बहाल करने की मांग उठाई। पंचायत प्रधान भजन दास, पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी, वार्ड सदस्य रमेश चंद वर्मा, जय सिंह डोगरा, राधा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि तीन माह से दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण परेशानियां झेल रहे हैं।
उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके नेगी ने बताया कि रविवार से मौके पर मशीन लगा दी जाएगी। भूमि विवाद के कारण सडक़ बहाली का कार्य नहीं हो पा रहा था। अब जल्द ही सड़क बहाल कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।