Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur shimla citu workers protest pending demands

लंबित मांगों को लेकर रामपुर में श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर गरजे मजदूर

Mon, 16 Nov 2026 02:45 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:45 PM IST
rampur shimla citu workers protest pending demands
राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर सीटू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के श्रम कल्याण कार्यालय रामपुर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्माण मजदूरों की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने पंजीकरण, सदस्यता नवीनीकरण, ई-केवाईसी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग की। सीटू के राज्य महासचिव अमित कुमार, जिला शिमला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा और यूनियन के जिला महासचिव दिनेश मेहता ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां चंद बड़े कॉरपोरेट घरानों के मुनाफे को प्राथमिकता दे रही हैं और देश में सांप्रदायिक-कॉरपोरेट गठजोड़ को मजबूत किया जा रहा है। वक्ताओं ने मजदूरों के लिए कम से कम 42 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन और 21 हजार रुपये न्यूनतम पेंशन निर्धारित करने की मांग की। इसके अलावा ठेका मजदूरों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने और सभी श्रमिकों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने एनसीआरबी की वर्ष 2024 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में 52,910 दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की। उनके अनुसार यह संख्या कुल दर्ज आत्महत्याओं का लगभग 31 प्रतिशत है। उन्होंने इसे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की आर्थिक बदहाली, रोजगार की अनिश्चितता और सामाजिक सुरक्षा की कमी का गंभीर संकेत बताया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के कुल बजट एवं व्यय का 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अन्य व्यय के नाम पर खर्च किया गया, जबकि हजारों निर्माण मजदूर अपने वैधानिक कल्याणकारी लाभों के लिए इंतजार कर रहे हैं। सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 से 2023 तक के बड़ी संख्या में निर्माण मजदूरों, मनरेगा मजदूरों और हाइड्रो पावर परियोजनाओं में काम करने वाले श्रमिकों के आवेदन और दस्तावेज श्रम कल्याण कार्यालय में लंबित पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कई मजदूर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाने और आपत्तियों से जुड़ी कमियां पूरी करने के बावजूद कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने और पात्र मजदूरों को योजनाओं का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबेडकरनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

16 Nov 2026

ऊना: संक्रांति पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फूलों से सजा मंदिर

16 Nov 2026

सिरमौर: कालाअंब में छठ महापर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तड़के 5 बजे मारकंडा नदी पहुंचे व्रती

16 Nov 2026

दमोह में खाकी पर हमला: जांच करने पहुंचे प्रधान आरक्षक के साथ बेरहमी से मारपीट, सिर के बाल तक उखाड़े

16 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

16 Nov 2026
विज्ञापन

बरेली: छठी मइया के गीतों से गूंजे पूजा घाट, सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व

16 Nov 2026

संगम तट पर उमड़ा आस्था का मेला, महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की

16 Nov 2026
विज्ञापन

उमरिया: बांधवगढ़ में रोमांचक नजारा, रात के सन्नाटे में सड़क पार करता दिखा बाघ, राहगीरों ने कैमरे में किया कैद

16 Nov 2026

अमेठी में कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, हाईवे से गांवों तक सफर में परेशानी

16 Nov 2026

अमेठी में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत, नदी घाटों पर भोर से उमड़े श्रद्धालु

16 Nov 2026

लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ पूजा का समापन, गोमती के घाट पर दिखी भारी भीड़

16 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल के शीश दमका सूर्य, राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा मंदिर

16 Nov 2026

शास्त्री घाट पर वरुणापुल पर छठ व्रतियों का उमड़ा सैलाब

16 Nov 2026

पूजित मूर्तियों का भूविसर्जन किया गया, गंगा आरती और आतिशबाजी भी हुई

16 Nov 2026

कानपुर: छठ पूजा घाटों पर भगवान सूर्य की प्रतिमाओं का किया अनावरण

15 Nov 2026

छठ के रंग में रंगा शुक्लागंज, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Nov 2026

कानपुर: छठवीं मंजिल से गिरकर संभव की मौत, शव पर 16-17 चोटों के निशान, चकनाचूर हुई सिर की हडिड्यां

15 Nov 2026

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Nov 2026

डीटीयू में इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक पर कार्यशाला

15 Nov 2026

नोएडा में मां की स्मृति में अध्यक्ष सतपाल यादव ने कराया छठ घाट का निर्माण, श्रद्धालुओं ने की सराहना

15 Nov 2026

नोएडा के घरों में अब स्मार्ट तकनीक की दस्तक, मोबाइल से नियंत्रित होंगे बिजली उपकरण

15 Nov 2026

गाजियाबाद में गंगनहर और हिंडन घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

15 Nov 2026

इलेट्रॉनिक हब के नाम से विख्यात शकरपुर, अब रिपयेरिंग मार्केट में तब्दील

15 Nov 2026

उत्तराखंड दिवस पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

15 Nov 2026

फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन पर रेल दुर्घटना में आने से बुजुर्ग की मौत

15 Nov 2026

जूनियर ताइक्वांडो में जितेश ने जीता स्वर्ण पदक

15 Nov 2026

छठ घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सांध्य अर्घ्य संपन्न

15 Nov 2026

19 नवंबर से आम लोग देख सकेंगे ट्रेड फेयर

15 Nov 2026

उदयगिरी प्रथम में अव्यवस्थाएं भरमार, टूटी जालियों से लेकर रात के अंधेरे में गुजर रही रातें

15 Nov 2026

रावण के नजरिए से पढ़ी जा रही किताबें, वयं रक्षाम पर बढ़ी दिलचस्पी

15 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed