सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vibrant Village Programme 2026: Youth Team Leaves To Explore Border Villages Of Kinnaur

Kinnaur: सीमावर्ती 13 गांवों की संस्कृति और जीवनशैली को जानेंगे युवा, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:58 PM IST
Vibrant Village Programme 2026: Youth Team Leaves To Explore Border Villages Of Kinnaur
माई भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और आईटीबीपी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में देश के युवा विभिन्न जानकारियां जुटा रहे हैं। द्वितीय चरण में 63 प्रतिभागियों का दल बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर रवाना हुए। 6 दलों में बंटे युवा सीमावर्ती क्षेत्र के 13 गांवों में पहुंचकर वहां की संस्कृति, सांस्कृतिक गतिविधियों और जन जीवन के बारे में जानेंगे। माई भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और आईटीबीपी के संयुक्त तत्वाधान में विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ रिकांगपिओ से हुआ। यह कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास, युवाओं की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी और सीमांत समुदायों के साथ उनके सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम भारत सरकार की उस परिकल्पना के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत सीमावर्ती गांवों को विकास, सहभागिता और आत्मनिर्भरता के केंद्र के रूप में सशक्त बनाया जा रहा है। प्रतिभागियों को 17 वीं वाहिनी आईटीबीपी के उप कमांडेंट वीरेंद्र सिंह और उप कमांडेंट सुखराज सिंह सिद्धू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सीमावर्ती गांवों के सामरिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास के दूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मेरा युवा भारत और आईटीबीपी के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को सीमांत क्षेत्रों के जीवन, संस्कृति और चुनौतियों को निकट से समझने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। गांवों के लिए रवाना होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने आईटीबीपी बेस कैंप रिकांगपिओ में तीन दिवसीय अनुकूलन प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान स्वास्थ्य, शारीरिक परीक्षण, सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश, स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं की जानकारी, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कार्य करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और आईटीबीपी अधिकारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए गए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कार्य करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करना था। अपने सात दिवसीय प्रवास के दौरान प्रतिभागी स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम, खेल एवं युवा गतिविधियां, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, स्थानीय विद्यालयों एवं समुदायों के साथ संवाद, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और सामुदायिक विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और स्थानीय समुदायों के बीच पारस्परिक सीख, सहयोग और विश्वास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में युवा सीमावर्ती क्षेत्रों की वास्तविकताओं को समझने, स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान देने का एक अनूठा मंच प्रदान करता है। मेरा युवा भारत और आईटीबीपी के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: तालाब की जमीन होगी मुक्त, मंदिर-मस्जिद हटाए जाएंगे; भारी पुलिस बल तैनात

17 Jun 2026

Harda News:  जब एसडीएम दफ्तर में दिखा पांच फीट लंबा सांप, कुर्सी छोड़ भागे अफसर; मच गई अफरा-तफरी देखें वीडियो

17 Jun 2026

लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर में प्रतिभागियों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास

17 Jun 2026

कानपुर: महिलाकर्मी को करंट से बचाने में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

17 Jun 2026

Meerut: माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में मिला युवक का शव, शराब के नशे में गिरकर मौत की आशंका

16 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

16 Jun 2026

Meerut: विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

16 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: ऑटो रिक्शा चालकों की समस्याओं से अवगत कराया

16 Jun 2026

Bijnor: युवक पर हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी के आधार पर एक की तलाश जारी

16 Jun 2026

Meerut: ऑटो रिक्शा चालक संघ ने जताई शहर में जाम की समस्या पर चिंता, कहा- अधिकारियों से बात कर निकालेंगे हल

16 Jun 2026

नोएडा में बनेगा एल-आकार का स्काईवॉक

16 Jun 2026

दो करोड़ की सुपारी लेकर गायब हुआ कंटेनर चालक

16 Jun 2026

डीटीयू ने स्टाफ के लिए नई कारों की खरीद पर लगाई रोक

16 Jun 2026

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना में जिले की 82% कंपनियां शामिल

16 Jun 2026

एनसीआर में विकसित होंगी चार नई ग्रीनफील्ड नमो सिटी

16 Jun 2026

एनसीआर में विकसित होंगी चार नई ग्रीनफील्ड नमो सिटी

16 Jun 2026

अमृतसर के तरनतारन में 1.60 करोड़ की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

16 Jun 2026

फरीदाबाद में अनुसूचित जाति के छात्रों को साइकिल उपलब्ध कराने के जारी हुआ विशेष बजट

16 Jun 2026

VIDEO: नैनीताल में बारिश और ओले गिरे

16 Jun 2026

कानपुर: डिवाइडर से बाइक टकराने पर लेदर व्यापारी की मौत, पत्नी घायल

16 Jun 2026

कानपुर: शेखपुर नहर की टूटी दीवार, गंदा पानी जाने से गंगा हुई मैली

16 Jun 2026

कानपुर: अवैध वेंडरों के खिलाफ आरपीएफ ने चलाया अभियान

16 Jun 2026

कानपुर: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, बेटी की मौत

16 Jun 2026

कानपुर: जाजमऊ से पीडीए जनसंदेश यात्रा की शुरुआत

16 Jun 2026

अंबाला: पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोग, SDRF की टीम मौके पर पहुंची

16 Jun 2026

जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक पर बवाल, कथित चोरों को पकड़ने पर हंगामा, धरने पर बैठे लोग

16 Jun 2026

हड़ताल के कारण चार दिन से नहीं हो सकी 2000 से अधिक रजिस्ट्री

16 Jun 2026

VIDEO: बिजली विभाग की हेल्पलाइन नंबर 1912 के सैकड़ों कर्मियों ने एजेंसी की नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शन

16 Jun 2026

VIDEO: चौक विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित गारमेंट शॉप के बगल में लगी आग

16 Jun 2026

गर्मियों की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, सासनी-सादाबाद में बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

16 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed