{"_id":"682ed6de1e4eb8f8b8015e1b","slug":"video-bjp-yuva-morcha-paonta-sahib-took-out-a-tricolor-march-on-the-success-of-operation-sindoor-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब ने निकाली तिरंगा यात्रा
पांवटा साहिब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। गुरुवार को रामलीला मैदान से शुरू हुई बाइक यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्य शामिल हुए। जिसमें हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए है। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर बद्रीपुर, तारूवाला से शिवपुर होते हुए बेहड़ेवाला शहीद स्मारक तक पहुंची। यहां आयोजित सभा में सांसद अनुराग ठाकुर व विधायक सुखराम चौधरी समेत वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर में जो नापाक हरकत की थी, उसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा वीर सैनिकों का सम्मान कर रही हैं। साथ ही आतंकवादियों और पाकिस्तान को संदेश दिया कि अगर फिर ऐसी हरकत की गई तो उसका और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों का सम्मान कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, मदन मोहन शर्मा, कुलदीप राणा, रमेश तोमर, हितेंद्र कुमार, चरणजीत सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।