{"_id":"654e17e9487127ace7044cfb","slug":"video-huge-shopping-in-sirmaur-on-dhanteras-business-worth-crores","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धनतेरस पर सिरमौर में जमकर हुई खरीदारी, करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धनतेरस पर सिरमौर में जमकर हुई खरीदारी, करोड़ों का कारोबार
धनतेरस पर जिला सिरमौर में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मुख्यालय नाहन सहित जिले के अन्य बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। आलम यह रहा कि नाहन बाजार में तिल धरने तक की जगह नहीं थी। धनतेरस पर इस मर्तबा करोड़ों रुपयों का कारोबार होने का अनुमान है। आभूषण, बर्तन, कपड़ों आदि की दुकानों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बर्तन-आभूषणों के अलावा गाड़ी-बाइक के शोरूम, मिठाइयों, ड्राई फ्रूटस, कपड़ों और फर्नीचर की दुकानों में भी खरीदारी हुई है। जानकारी के अनुसार नाहन के अलावा पांवटा साहिब, कालाअंब, ददाहू, सराहां, राजगढ़, राजपुर, सतौन, शिलाई, नौहराधार, हरिपुरधार व संगड़ाह आदि बाजार में धनतेरस पर रौनक रही। कई लोगों ने त्योहारी सीजन पर कई तरह के सामानों पर मिल रही विशेष छूट का भी फायदा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।