{"_id":"6ad49ba74024c305260ba85f","slug":"video-kalistan-temple-nahan-ashtami-devotees-queues-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कालीस्थान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कालीस्थान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगीं कतारें
Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:42 PM IST
Link Copied
अश्विन नवरात्र की अष्टमी पर सिरमौर जिले के नाहन स्थित सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए थे। इसके बाद मां के दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कन्या पूजन कर पर्व मनाया। भक्तों ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की।
कालीस्थान मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था के चलते हिमाचल प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
कालीस्थान मंदिर कमेटी के महासचिव देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कमेटी की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
अष्टमी के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा परिसर माता रानी के जयकारों और भक्ति भाव से गूंजता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।