{"_id":"6af704e087bef56606024c82","slug":"video-maulana-abul-kalam-azad-jayanti-program-jama-masjid-nahan-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मौलाना आजाद की जयंती पर नाहन में विद्यार्थियों ने पेश कीं तकरीरें और नज्में, योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मौलाना आजाद की जयंती पर नाहन में विद्यार्थियों ने पेश कीं तकरीरें और नज्में, योगदान को किया याद
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:08 PM IST
Link Copied
देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया नाहन की ओर से जामा मस्जिद नाहन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तकरीरें और नज्में पेश कर मौलाना आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देश की आजादी, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन, विचारों और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित करवाया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके आदर्शों और शिक्षा के प्रति उनके विचारों को सामने रखा।
कार्यक्रम में सदन मौलाना रऊफ ने देश की तरक्की, अमन-शांति और खुशहाली के लिए दुआ की। उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस अवसर पर इकबाल चौधरी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की भागीदारी और प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया के प्रधान बॉबी अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को मौलाना आजाद के जीवन, शिक्षा के प्रति उनकी सोच और देश के प्रति उनके योगदान से अवगत करवाना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।