{"_id":"6af706b1c5e0d85092048c27","slug":"video-renukaji-mela-traditions-bjp-allegations-narayan-singh-sirmaur-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेणुकाजी मेले की परंपराएं तोड़ने का भाजपा ने लगाया आरोप, नारायण सिंह बोले- धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुकाजी मेले की परंपराएं तोड़ने का भाजपा ने लगाया आरोप, नारायण सिंह बोले- धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही सरकार
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार तथा स्थानीय विधायक विनय कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने मेले की पारंपरिक व्यवस्थाओं में बदलाव और मेला मैदान को ठेके पर देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं और वर्षों पुरानी परंपराओं से खिलवाड़ कर रही है।
ददाहू में आयोजित पत्रकार वार्ता में नारायण सिंह ने कहा कि मेला मैदान को ठेके पर देने से उन सैकड़ों छोटे कारोबारियों की आजीविका प्रभावित हो सकती है, जो सालभर मेले के आयोजन का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं को ठेकेदारी प्रथा के हवाले करने से व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और छोटे व्यापारियों का मेले के प्रति रुझान भी कम हो सकता है।
नारायण सिंह ने स्थानीय विधायक विनय कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों की हालत सुधारने पर ध्यान देना चाहिए था।
उन्होंने आरोप लगाया कि मेला क्षेत्र की सड़कों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने देवशीला के समीप अस्थायी शौचालयों के निर्माण पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इस व्यवस्था से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि यदि मेला मैदान को ठेके पर देना ही था तो टेंडर प्रक्रिया के दौरान व्यापारियों के लिए प्लॉट की दरें भी निर्धारित की जानी चाहिए थीं। इससे ठेकेदार मनमाने दाम नहीं वसूल पाते और छोटे-बड़े व्यापारियों को तय दरों पर प्लॉट उपलब्ध हो सकते थे।
उन्होंने कहा कि निर्धारित दरें होने से व्यापारियों को पहले से खर्च का अनुमान रहता और वे आसानी से मेले में अपना कारोबार कर सकते थे।
नारायण सिंह ने परशुराम ताल में नौकाएं चलाने के फैसले पर भी विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए रेणुका विकास बोर्ड को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले की अपनी धार्मिक और पारंपरिक पहचान है। इसे बनाए रखना जरूरी है और मेले की व्यवस्थाएं करते समय स्थानीय लोगों की भावनाओं तथा वर्षों से चली आ रही परंपराओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पूर्ण चंद जोशी और मोहन सिंह ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।