{"_id":"694a424bf623338e8f08ffd4","slug":"video-nahan-the-animal-husbandry-department-vaccinated-3951-dogs-in-sirmaur-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: पशुपालन विभाग ने सिरमौर में 3,951 लावारिस कुत्तों का किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: पशुपालन विभाग ने सिरमौर में 3,951 लावारिस कुत्तों का किया टीकाकरण
आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर टीकाकरण, नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक 3951 लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लावारिस कुत्तों से फैलने वाली बीमारियों पर नियंत्रण और उनकी बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाना है। नगर परिषद के सहयोग से जिले में 500 से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी भी की जा चुकी है, जिससे भविष्य में उनकी संख्या को नियंत्रित किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।