{"_id":"6a6f051b81e0ff69040f237f","slug":"video-nahan-vaman-dwadashi-mahotsav-to-be-held-at-chaugan-ground-from-18-september-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Religious Festival: नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सजेगा वामन द्वादशी महोत्सव, 18 सितंबर से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Religious Festival: नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सजेगा वामन द्वादशी महोत्सव, 18 सितंबर से होगा शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:21 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में इस वर्ष भगवान श्री वामन जी के पावन पर्व पर भव्य वामन द्वादशी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। प्राचीन श्री वामन भगवान मंदिर समिति और मंदिर ठाकुरद्वारा रघुनाथ जी ट्रस्ट, नाहन के सौजन्य से होने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
यह 10 दिवसीय महोत्सव 18 सितंबर से 27 सितंबर तक चौगान मैदान में आयोजित होगा। नगर परिषद की ओर से आयोजन के लिए विधिवत अनुमति भी प्रदान कर दी गई है।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार उत्सव का मुख्य आकर्षण विशाल भजन संध्या होगी, जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध गायक रोशन प्रिंस अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति देंगे।
इसके अलावा हिमाचल के लोक संस्कृति के प्रसिद्ध कलाकार और नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश पुलिस का प्रसिद्ध बैंड हारमोनी ऑफ द पाइन भी कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति देगा।
आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव में क्षेत्रीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित महोत्सव में पहुंचकर भगवान श्री वामन महाराज के दर्शन करें और धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें।
समिति ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया कर्मियों का सहयोग के लिए आभार जताया और लोगों से इस 10 दिवसीय उत्सव को सफल बनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।