{"_id":"65744929a782a7579005ad7b","slug":"video-pensioners-will-make-17th-december-national-pension-day-in-nahan-discussion-took-place-in-the-meeting","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाहन में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशन दिवस बनाएंगे पेंशनर, बैठक में हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाहन में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशन दिवस बनाएंगे पेंशनर, बैठक में हुई चर्चा
विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक नाहन में हुई। एचपीएसईबी पेंशनर संघ नाहन यूनिट के बैनर तले आयोजित हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान महबूब आलम ने की। कार्यवाही का संचालन महासचिव कमलेश पुंडीर ने किया। इसमें राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी ने सहमति से 17 दिसंबर को नाहन में इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया। मासिक बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर भी चर्चा की गई। महासचिव कमलेश पुंडीर ने कहा कि पेंशनर संघ अपनी मांगों को बार-बार सरकार के समक्ष रख रहे हैं, सरकार आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर रही। पेंशनरों के लाखों रुपये के चिकित्सा भत्ता बिल भी लंबित पड़े हैं। दो साल से इनका भुगतान तक नहीं हो पा रहा। इससे गंभीर बीमारी से ग्रस्त पेंशनरों को परेशानी हो रही है। उनकी अधिकांश पेंशन राशि दवाइयों पर ही खर्च हो रही है। बैठक में मौजूद सभी पेंशनरों ने सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।