{"_id":"68a5be5b83e7fe28c9040245","slug":"video-press-conference-of-aam-aadmi-party-national-spokesperson-and-himachal-in-charge-rituraj-govind-jha-in-nahan-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: '80 फीसदी जनता चाहती है हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: '80 फीसदी जनता चाहती है हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार'
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी एक ही खोटे सिक्के के दो पहलू हैं, जो लूट की राजनीति करती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई। इतना समय बीत जाने के बाद भी जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हो पाए हैं। यदि कांग्रेस सरकार डेढ़ महीने में यह वादे पूरे नहीं करती तो आम आदमी पार्टी (आप) बड़ा प्रदर्शन करेगी और मुख्यमंत्री को घेरेगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने यह बात बुधवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि एक आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 80 फीसदी जनता प्रदेश में आप सरकार चाहती है। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों लूट की राजनीति करते हैं। इसको चलन को आम आदमी पार्टी प्रदेश में खत्म करेगी। 2027 में आम आदमी पार्टी प्रदेश में काम की राजनीति की विचारधारा वाली सरकार बनाएगी। एक सवाल के जवाब में झा ने कहा कि आज राहुल गांधी जिस वोट चोरी की बात कह रहे हैं, उसका खुलासा पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने छह महीने पहले सूबत के साथ कह रहे थे। लेकिन तब कांग्रेस कुछ नहीं बोली। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में आज जनता त्रस्त है। एक लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित कर दिया गया है। आठ-आठ घंटे के पॉवर कट लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस की रही हो या भाजपा की दोनों ने जनता को लूटा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।