Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
vehicle laden with apples fell into the Beas river near Jogni turn on the Kiratpur-Manali four lane, rescue operation underway
{"_id":"68a56d3b5d0213ec540572ef","slug":"video-vehicle-laden-with-apples-fell-into-the-beas-river-near-jogni-turn-on-the-kiratpur-manali-four-lane-rescue-operation-underway-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर जोगणी मोड़ के पास ब्यास नदी में गिरी सेब से लदी गाड़ी, रेस्क्यू अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर जोगणी मोड़ के पास ब्यास नदी में गिरी सेब से लदी गाड़ी, रेस्क्यू अभियान जारी
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह डैम से कुछ ही दूरी पर जोगनी मोड़ के पास बीती रात करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेब से लदी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से लगभग 100 मीटर नीचे ब्यास नदी में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद गाड़ी का कुछ ही हिस्सा नदी के बाहर दिखाई दे रहा है जबकि अधिकांश भाग पानी में डूब चुका है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी में चालक के अलावा और कितने लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल तक पहुंचना बेहद कठिन साबित हो रहा है। ब्यास नदी के किनारे तक नीचे जाने का कोई रास्ता नहीं है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर डटी हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे की पुष्टि करते हुए पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अनील कटोच ने बताया कि तेज बारिश के कारण ट्रैफिक रोक दिया गया था। सुबह बारिश रुकने के बाद टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।