{"_id":"68cba9a845962237ae0d5817","slug":"video-rainwater-entered-the-municipal-council-building-at-delhi-gate-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: दिल्ली गेट पर बनी नगर परिषद के भवन में बारिश में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: दिल्ली गेट पर बनी नगर परिषद के भवन में बारिश में घुसा पानी
नगर परिषद के अधिकारियों ने गुरुवार को दिल्ली गेट पर बने एमसी परिसर का जायजा लिया। सुबह तड़के हुई तेज बारिश के कारण परिसर में पानी घुस आया था। पूरा परिसर पानी से भर गया। यही नहीं, दुकानों और कार्यालयों में भी पानी घुस गया। दुकानदारों को दुकानें खोलने में भी भारी परेशानी हो रही थी। इसके बाद नगर परिषद को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद नगर परिषद के जेई अनिल और सेनेटरी इंस्पेक्टर सुलेमान ने मौके पर आकर हालातों का जायजा लिया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। करोड़ों रुपये से बने इस भवन की नगर परिषद सुध नहीं ले रही है। बरसात में इस भवन की ऊपरी मंजिल में पानी घुस आता है और यहां तालाब बन जाता है। यही नहीं, पूरी छत भी टपकती रहती है। इसकी सूचना कई-कई बार नगर परिषद को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। गुरुवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण फिर से वही हालात बने, इसके बाद मीडिया कर्मियों ने नगर परिषद के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारी मौके पर जायजा लेने पहुंच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।