{"_id":"67de9f52aa1d577893061ffe","slug":"video-rakesh-singha-said-himachal-pradesh-is-going-through-a-big-crisis-the-center-is-not-giving-the-rights-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राकेश सिंघा बोले- हिमाचल प्रदेश बड़े संकट के दौर से गुजर रहा, केंद्र नहीं दे रहा हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राकेश सिंघा बोले- हिमाचल प्रदेश बड़े संकट के दौर से गुजर रहा, केंद्र नहीं दे रहा हक
हिमाचल प्रदेश के सभी संसाधनों पर भारत सरकार का कब्जा है। बावजूद इसके भारत सरकार हिमाचल प्रदेश के हक का पैसा उसे नहीं दे रही है। आलम यह है कि हिमाचल अब बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है। यह बात नाहन में सीपीआईएम की बैठक के बाद पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश का गठन हुआ है, यह संकट हिमाचल पर शुरुआत से ही है। हिमाचल राज्य बना तो यह परिकल्पना की गई कि इस प्रदेश का विकास केंद्र की मदद के बिना असंभव है। उन्होंने कहा कि हर आंकडे इस बात का गवाह हैं। उन्होंने कहा कि हर साल हिमाचल की आय में जो घाटा रहता था उसे केंद्र सरकार की तरफ से राजस्व घाटा अनुदान से पूरा किया जाता था। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश को जो ग्रांट इस दिशा में मिलने वाली है, वह 3000 करोड़ है लेकिन प्रदेश की मासिक देनदारियां 26,000 करोड़ हैं। उन्होंने दौरान किसानों से उनकी जमीनों के कब्जे खाली कराए जाने के मामले में भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के कब्जों को खाली करवाया जाएगा तो प्रदेश स्तर पर 28 अप्रैल से आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके हक से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।