{"_id":"654b5cb0ad4e95372a0b9493","slug":"video-rashhataraya-khal-ma-hamacal-ka-btaya-na-kabdada-ma-jata-galda-harayanae-hara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में जीता गोल्ड, हरियाणा हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में जीता गोल्ड, हरियाणा हारा
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 03:33 PM IST
हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार भी हिमाचल की बेटियों ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी। बुधवार को हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने 32-23 से शिकस्त दी। पहले हॉफ में हिमाचल व हरियाणा की टीमें 12-12 के स्कोर पर थी। सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुष्पा के दो सुपर रेड की बदौलत हिमाचल की टीम हरियाणा पर भारी पड़ गई। पुष्पा ने पहले सुपर रेड में 3 व दूसरे में 5 अंक जुटाए। बता दें कि गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की टीम ने लगातार 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की। पहले मैच में महाराष्ट्र को 44-23 से हराया। इसके बाद उत्तर प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 52-22 से हरा दिया। तीसरे मैच में राजस्थान को 36-23 से हराया तो सेमीफाइनल में पंजाब को 48-30 से हराकर हिमाचल की टीम ने फाइनल में स्थान बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।