{"_id":"654a0e304e56ccdaba00d7ee","slug":"video-bthaya-ma-patana-na-karaii-pata-ka-hataya-cara-aarapa-garafatara-palsa-na-kaya-khalsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं में पत्नी ने कराई पति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं में पत्नी ने कराई पति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मृत मिले बिनावर के युवक प्रेम सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने कराई थी। पत्नी के पति के फुफेरे भाई यादराम से अवैध संबंध थे। इसके चलते फुफेरे भाई ने अपने भांजे और एक साथी को लेकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार को इसका खुलासा किया।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को थाना बिनावर में प्रेम सिंह की गुमशुदगी लिखाई गई थी। 28 अक्तूबर को उसका शव सिविल लाइंस इलाके में मिला। शव मिलने के बाद हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके फुफेरे भाई यादराम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी के मुताबिक अवैध संबंध के चलते प्रेम सिंह की हत्या की गई थी। पकड़े गए आरोपी यादराम के प्रेम सिंह की पत्नी से संबंध थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।