{"_id":"6548e2f90f9860981a039787","slug":"video-marathabtha-ma-bharata-ka-jata-para-jhama-utha-thalha-thalhana-amaraha-ma-lga-na-manaya-jashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुरादाबाद में भारत की जीत पर झूम उठे दूल्हा-दुल्हन, अमरोहा में लोगों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुरादाबाद में भारत की जीत पर झूम उठे दूल्हा-दुल्हन, अमरोहा में लोगों ने मनाया जश्न
वर्ल्ड कप में अमरोहा के मोहम्मद शमी लगातार गेंदबाजी से कमाल दिखा रहे हैं। पिछले तीन मैचों में जहां उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के होश उड़ाए, वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम के दो विकेट झटक कर जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे अमरोहावासियों में खुशी की लहर है। उधर, भारत के जीतने के बाद मुरादाबाद में दूल्हा-दुल्हन ने भी जश्न मनाया। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिले अवसर को शमी ने शानदार तरीके से भुनाया था। उस मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद इंग्लैंड और श्रीलंका को भी अपनी घातक गेंदबाजी से धराशायी कर दिया था। उनके प्रदर्शन से अमरोहावासी खासे उत्साहित हैं और आगे भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।