{"_id":"65474208af661ee9ef028d83","slug":"video-saparanaenagara-ma-aarapa-jahatha-ka-thakana-para-cal-bldajara-kashara-khathakasha-parakaranae-ma-haii-bugdha-kararavaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संपूर्णानगर में आरोपी जोहिद की दुकान पर चला बुलडोजर, किशोरी खुदकुशी प्रकरण में हुई बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संपूर्णानगर में आरोपी जोहिद की दुकान पर चला बुलडोजर, किशोरी खुदकुशी प्रकरण में हुई बड़ी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में किशोरी की आत्महत्या प्रकरण में आरोपी जोहिद अख्तर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। रविवार को एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में आरोपी की अवैध दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। लोक निर्माण विभाग खंड 3 की तरफ से अवैध दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें रविवार सुबह 10 बजे तक की मोहलत दी गई थी।
जोहिद अख्तर ने 17 साल की लड़की का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया था। बदनामी से आहत किशोरी ने दो नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी जोहिद अख्तर समेत चार लोगों के खिलाफ किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने, धर्म परिवर्तन व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था।
मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर की गिरफ्तारी के बाद नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को जमकर बवाल किया था। भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ आरोपी की दुकान का सामान फूंका दिया था। वहीं हालात न संभाल पाने पर एसपी ने थाना प्रभारी सियाराम वर्मा को निलंबित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।