{"_id":"6548c21289c5067ea30e4d03","slug":"video-citu-protests-in-bijhar-for-not-getting-benefits-from-labor-welfare-board","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूरों को वित्तीय लाभ नहीं मिलने पर बिझड़ी में सीटू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूरों को वित्तीय लाभ नहीं मिलने पर बिझड़ी में सीटू ने दिया धरना
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड बिझड़ी में सीटू ने सोमवार को मजदूरों को वित्तीय लाभ नहीं मिलने व बिजली बोर्ड सहित रेलवे के निजीकरण के विरोध में सैकड़ों मजदूरों ने प्रदर्शन किया। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी बाजार में मजदूरों ने प्रदेश की कांग्रेस व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को विकास खंड अधिकारी बिझड़ी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया। कश्मीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से मजदूर विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। प्रदेश में 4.30 लाख मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड का लाभ मिलना बंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड से मनरेगा मजदूरों को अलग कर दिया गया है व कॉपियों का पंजीकरण भी नहीं हो पा रहा है। पंचायत में मनरेगा के काम नहीं हो पा रहे हैं। मजदूरों के बच्चों को मिलने वाले वजीफे, विवाह शादी के लिए मिलने वाला लाभ अब नहीं दिए जा रहे हैं जिससे गरीब लोग परेशान हैं। इस उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार अपना अड़ियल रवैया जारी रखती है तो 25 नवंबर को शिमला में सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।