{"_id":"6548d713c9e4c430590e1035","slug":"video-four-room-house-reduced-to-ashes-in-fire-in-chamba","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अग्निकांड में सामान सहित चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अग्निकांड में सामान सहित चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत करियां में बीती मध्यरात्रि भीषण अग्निकांड में चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग से मकान के भीतर रखा सामान भी जल गया। मकान में आग लगने से उठे धुंए को देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस, अग्निशमन विभाग को इस संबंध में सूचित किया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के मेहबूब खान ने बताया कि मध्यरात्रि आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया कि इस भीषण अग्निकांड में चार कमरों के मकान जलने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।