{"_id":"6548be669bb41f84f00f88f5","slug":"video-bjp-and-yuva-morcha-took-out-rally-in-shillai-on-hati-issue-raised-slogans","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हाटी मुद्दे पर शिलाई में भाजपा और युवा मोर्चा ने निकाली रैली, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हाटी मुद्दे पर शिलाई में भाजपा और युवा मोर्चा ने निकाली रैली, जमकर की नारेबाजी
हाटी मुद्दे को लेकर भाजयुमो ने सोमवार को शिलाई में रैली निकाली। इस दौरान भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अभी तक हाटी समुदाय को मिले जानजाति के दर्जें को लागू नहीं किया है। इससे गिरिपार क्षेत्र के हजारों युवाओं को एसटी दर्जे से मिलने वाले लाभ नहीं मिल पाए हैं। एसटी दर्जे को लागू नहीं किए जाने से देश के राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि देश के संविधान का भी अपमान हुआ है। शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान हाटी समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद एसटी की अधिसूचना जारी हुए चार माह का वक्त बीत चुका है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार व उद्योग मंत्री ने जनजातीय कानून की फाइल को दबा रखा है। इससे हाटी समुदाय में आक्रोष है। हाटी समुदाय और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार और उनके मंत्री गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा नहीं देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर अभी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। यदि समय रहते कानून को लागू नहीं किया तो ये आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।